जैसलमेरः महज 5 हजार रुपए की कमाई, फिर भी किसान को आ गया करोड़ों रुपए का नोटिस

GST Notice to Farmer: जैसलमेर में एक किसान को जीएसटी विभाग ने करोड़ों रुपए का नोटिस भेज दिया. जिसे देखकर किसान के होश उड़ गए. मामला सामने आने केबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामला जैसलमेर के लाठी निवासी एक किसान का है. जिसे जीएसटी विभाग ने 4 करोड़ 89 लाख 66 हजार […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

GST Notice to Farmer: जैसलमेर में एक किसान को जीएसटी विभाग ने करोड़ों रुपए का नोटिस भेज दिया. जिसे देखकर किसान के होश उड़ गए. मामला सामने आने केबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामला जैसलमेर के लाठी निवासी एक किसान का है. जिसे जीएसटी विभाग ने 4 करोड़ 89 लाख 66 हजार 552 रुपए का नोटिस भेज दिया. इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी है. किसान को मिले नोटिस में कहा गया है बकाया जीएसटी टैक्स को जल्द से जल्द न भरा गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. महज 5 हजार रुपए महीने कमाना वाले किसान के सामने तो जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट गया.