मजदूर के लड़के बृजेश शर्मा को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख में खरीदा, जन्मदिन पर मिली इस खबर और शेन बॉन्ड के मैसेज ने किया इमोशनल

ऊधमपुर के बृजेश शर्मा का IPL खेलने का सपना साकार हो गया है. 27 साल के तेज गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये की बेस कीमत पर साइन किया है. मजदूर पिता के बेटे बृजेश शर्मा ने बताई अपने संघर्ष की कहानी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
बहन शिवांगी के साथ बृजेश शर्मा. परिवार में खुशियों की लहर.
google news

ऊधमपुर के बृजेश शर्मा का सपना सच हो गया है. इन्हें IPL के आने वाले सीज़न के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये की बेस कीमत पर साइन किया है. संयोग से 27 साल के इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को यह अच्छी खबर मंगलवार को उनके जन्मदिन पर मिली. बृजेश शर्मा बहुत ही साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता कपूर चंद ऊधमपुर में मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी मां कैलाश देवी पहले एक प्राइवेट स्कूल में चपरासी का काम करती थीं. अब वे गृहिणी हैं.