Tonk: पत्नी से विवाद..साले से जीजा ने निकाली खुन्नस, शादी समारोह के दौरान खौफनाक घटना को दिया अंजाम

Tonk:  टोंक जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र के लावा कस्बे में बीती रात एक विवाह समारोह के दौरान एक जीजा द्वारा अपने ही साले का गला रेत प्राणघातक हमला किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Tonk: टोंक जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र के लावा कस्बे में बीती रात एक विवाह समारोह के दौरान एक जीजा द्वारा अपने ही साले का गला रेत प्राणघातक हमला किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है. जिस समय जीजा ने साले का गले पर चाकू से प्राणघातक हमला किया उस समय वहां रिसेप्शन चल रहा था. गला रेतने वाले जीजा का नान दीपक है जबकि गंभीर रूप से जख्मी हुए साले का नाम अशोक है. दीपक के लहूलुहान हालत में ही रात डिग्गी स्थित सीएचसी ले जाया गया जहां उसकि हालत अत्यधिक गंभीर होने के चलते जयपुर रैफर किया गया है.