राजस्थान का ये मंदिर है बेहद डरावना, जानें इससे जुड़ी कहानियां

यह मंदिर इतना डरावना है कि लोग यहां शाम तक नहीं रूकते. सूरज ढलते ही लोग यहां से चले जाते हैं. मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सूरज ढलने के बाद इस मंदिर में रुकता है, वह हमेशा के लिए पत्‍थर का बन जाता है. इस खौफनाक मंजर के बाद कोई भी शाम ढलने के बाद यहां नहीं रुकना चाहता.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित किराडू मंदिर बेहद रहस्यमयी और चमत्कारिक हैं. देवी देवताओं पर विश्वास करने वाले लोग इसे भगवान की कृपा भी मानते हैं. भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में खजुराहो जैसी शिल्‍पकला देखने को मिलती है, इसी वजह से इसे राजस्‍थान का खजुराहो भी कहते हैं. यह मंदिर अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है.