अंकिता भंडारी केस में उत्तराखंड पुलिस ने VIP के नाम का किया खुलासा? बताया क्या हुआ था उस रात

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी केस में एसआईटी के सदस्य ने जांच की पूरी इनसाइड स्टोरी साझा की है. क्या वाकई सबूतों के साथ छेड़छाड़ हुई थी? आखिर वह कौन 'वीआईपी' था जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई? पुलिस ने पांच दिनों की गुत्थी कैसे सुलझाई, इसकी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

ADVERTISEMENT

Ankita Bhandari Murder Case
Ankita Bhandari Murder Case
google news

Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड में जांच टीम (SIT) के सदस्य और तत्कालीन ASP ने शेखर सुयाल ने मामले की पूरी कड़ियों को जोड़ते हुए शनिवार को इस केस में अहम जानकारी साझा की है. बता दें कि 18 सितंबर 2022 को हुई इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था. अधिकारी के मुताबिक अंकिता के गायब होने के बाद आरोपियों ने इसे गुमशुदगी का मोड़ देने की कोशिश की थी. उन्होंने पटवारी चौकी में शिकायत दर्ज कराई और अंकिता के दोस्त पुष्पदीप को भी गुमराह करने का प्रयास किया ताकि सारा शक उसके ऊपर चला जाए.