बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है केदारनाथ मंदिर, जानें इसकी यात्रा से जुड़ी सभी बातें

उत्तराखंड राज्य में स्थित केदारनाथ एक पवित्र तीर्थ स्थल है जहां भगवान शंकर का ग्यारहवां ज्योतिर्लिंग स्थापित है. इस धाम के दर्शन के लिए लोग महीनों इंतजार में रहते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

उत्तराखंड राज्य में स्थित केदारनाथ एक पवित्र तीर्थ स्थल है जहां भगवान शंकर का ग्यारहवां ज्योतिर्लिंग स्थापित है. इस धाम के दर्शन के लिए लोग महीनों इंतजार में रहते हैं. माना जाता है कि शिव जी की कृपा इस मंदिर पर बनी हुई है. ऐसे में केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार श्रद्धालु बड़ी बेसब्री से करते हैं. जानकारी के मुताबिक, इस साल 2024 में केदारनाथ मंदिर 10 मई को खुलेगा. वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन करना है तो आपको registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद आप Register/Login पर जाकर अपनी डिटेल्स जैसे अपना नाम, फोन नंबर समेत अन्य जानकारियां सब्मिट कर के रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.