राहुल गांधी ने नरवणे की कथित बुक का जिक्र कर ऐसा क्या कहा कि खड़े हो गए शाह और राजनाथ सिंह, सदन में हो गया हंगामा

Rahul Gandhi in Parliament: संसद के बजट सत्र के चौथे दिन लोकसभा में डोकलाम में कथित चीनी घुसपैठ को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान राहुल गांधी के आरोपों ने माहौल गरमा दिया. सत्ता पक्ष के तीखे जवाब और नारेबाजी के बीच स्पीकर को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi speech in Parliament
Rahul Gandhi speech in Parliament
google news

Rahul Gandhi speech in Parliament: संसद के बजट सत्र का चौथा दिन खूब हंगामा हुआ, ऐसे में सदन को 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. आपको बात दें कि बजट सत्र की शुरुआत 29 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुई थी. वहीं इसके दूसरे दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे पेश किया. फिर इसके तीसरे दिन 1 फरवरी को वित्त मंत्री ने देश का आम बजट पेश किया था. ऐसे में आज बजट सत्र का चौथा दिन था.