EPFO Latest Update: अब UPI से भी निकल सकेगा PF का पैसा, सरकार लॉन्च करने जा रही है नया एप!

social share
google news
1

1/7

EPFO अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए डिजिटल सेवाओं को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक EPFO अब एक नया मोबाइल एप लॉन्च करने की तैयारी है, जिससे PF से जुड़े कई काम पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएंगे. इसका उद्देश्य क्लेम प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और यूजर-फ्रेंडली बनाना है.
 

2

2/7

सरकार की योजना है कि नए EPFO एप के जरिए कर्मचारी अपने PF खाते से पैसा सीधे UPI के माध्यम से निकाल सकें. इससे बैंक ट्रांसफर और लंबी प्रोसेस का इंतजार कम हो सकता है. यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए राहत साबित हो सकती है जिन्हें इमरजेंसी में तुरंत पैसे की जरूरत होती है.
 

3

3/7

EPFO ने हाल के समय में ऑटो क्लेम सेटलमेंट सिस्टम को भी मजबूत किया है. अब योग्य मामलों में पीएफ क्लेम का निपटारा ऑटो मोड में किया जा रहा है, जिससे सदस्यों को बार-बार ऑफिस जाने या लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ती. कई मामलों में क्लेम कुछ ही दिनों में निपटाया जा रहा है.(यहां पढ़ें पूरी खबर)

4

4/7

नियमों के अनुसार EPFO सदस्य जरूरत पड़ने पर अपने PF खाते से लगभग 75 प्रतिशत तक रकम निकाल सकते हैं. यह सुविधा खासकर नौकरी बदलने, आपात स्थिति या अन्य जरूरी खर्चों के समय काफी मददगार साबित होती है. डिजिटल सिस्टम आने के बाद इस प्रक्रिया को और आसान बनाने पर जोर दिया जा रहा है.(यहां पढ़ें पूरी खबर)
 

5

5/7

नए सिस्टम में EPFO अकाउंट को बैंक खाते और UPI आईडी से लिंक किया जा सकता है. क्लेम अप्रूव होते ही पैसा सीधे लिंक्ड अकाउंट में ट्रांसफर हो सकेगा. इससे पेपरवर्क कम होगा और सब्सक्राइबर्स को बार-बार ऑफिस या पोर्टल पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
 

6

6/7

देशभर में EPFO से जुड़े करोड़ों कर्मचारी और पेंशनधारक इस नई सुविधा का फायदा उठा सकेंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए क्लेम प्रक्रिया आसान होने से समय की बचत होगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। सरकार का लक्ष्य PF सेवाओं को बैंकिंग और फिनटेक सिस्टम की तरह तेज बनाना है.
 

7

7/7

सूत्रों के अनुसार EPFO का नया एप अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है. लॉन्च के बाद PF बैलेंस चेक करना, क्लेम करना और पैसे निकालना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. UPI आधारित निकासी सुविधा लागू होने के बाद PF से जुड़े काम मोबाइल से ही पूरे किए जा सकेंगे.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp