नया नियम! अब फ्लाइट में पावर बैंक के यूज पर लगी रोक, जानें क्यों होता है ये खतरनाक

ADVERTISEMENT

Google CTA
1.

1/6

अगर आप हवाई यात्रा के दौरान सीट पर बैठकर पावर बैंक से मोबाइल या स्मार्टवॉच चार्ज करते हैं तो अब यह आदत को बदलनी पड़ेगी. दरअसल भारत में फ्लाइट के दौरान पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है. डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, क्योंकि दुनियाभर में उड़ानों के दौरान पावर बैंक में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

2.

2/6

आज बाजार में मिलने वाले ज्यादातर पावर बैंक लिथियम-आयन बैटरी से बने होते हैं. ये छोटे से डिवाइस में बहुत ज्यादा एनर्जी स्टोर करते हैं लेकिन अगर इनमें मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट हो, हल्की-सी टूट-फूट हो जाए, ज्यादा चार्ज हो जाए या अंदर शॉर्ट सर्किट हो जाए तो बैटरी थर्मल रनअवे की हालत में पहुंच जाती है. इसमें बैटरी बहुत तेजी से गर्म होती जाती है, लेकिन ठंडी नहीं हो पाती और यही आग लगने की बड़ी वजह बनती है.
 

3.

3/6

फ्लाइट के अंदर हालात और भी चुनौतीपूर्ण होते हैं. ऊंचाई पर प्रेशर बदलता रहता है जहाज में लगातार वाइब्रेशन होता है और सीमित एयरफ्लो के कारण हीट जल्दी बाहर नहीं निकल पाती. ऐसे माहौल में पावर बैंक का ओवरहीट होना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

4.

4/6

अक्सर लोग पावर बैंक को बैग की टाइट जेब में चाबी, सिक्कों या दूसरी मेटल चीजों के साथ रख देते हैं. इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. कई बार सस्ती और खराब क्वालिटी वाली केबल का इस्तेमाल किया जाता है जिससे वोल्टेज कंट्रोल नहीं हो पाता और आगजनी का रिस्क और बढ़ जाता है.
 

5.

5/6

यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

- हमेशा BIS सर्टिफाइड और भरोसेमंद कंपनी का पावर बैंक ही इस्तेमाल करें
- अगर पावर बैंक पुराना, फूला हुआ या खराब हो चुका है तो उसे सफर में बिल्कुल न ले जाएं.
- पैकिंग करते वक्त पावर बैंक को मेटल ऑब्जेक्ट से अलग रखें.
- अगर पावर बैंक ज्यादा गर्म हो रहा हो या उसमें से धुआं निकल रहा हो या कोई भी अजीब संकेत दिखे तो तुरंत केबिन क्रू को जानकारी दें.
 

6.

6/6

DGCA का यह कदम यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है. बेहतर है कि अगली उड़ान से पहले आप भी सतर्क हो जाएं, ताकि सफर सुरक्षित और बेफिक्र रह सके.