Bank Account और PAN Card की तरह अब Voter ID को भी Aadhar से जोड़ने की तैयारी, सामने आया ये अपडेट

निर्वाचन आयोग अब बैंक अकाउंट और पैन कार्ड की तरह मतदाता पहचान पत्र (EPIC) को भी आधार नंबर से जोड़ने की योजना पर नए सिरे से विचार किया जा रहा है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट के सामने 2023 में आयोग ने कहा था कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के आवेदन में आधार अनिवार्य नहीं है.

ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo Ai)
Representative Image (Photo Ai)
google news

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों का स्थायी, पारदर्शी, वैज्ञानिक और वैधानिक समाधान करने के लिए बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है. अब बैंक अकाउंट और पैन कार्ड की तरह मतदाता पहचान पत्र (EPIC) को भी आधार नंबर से जोड़ने की योजना पर नए सिरे से विचार किया जा रहा है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट के सामने 2023 में आयोग ने कहा था कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के आवेदन में आधार अनिवार्य नहीं है.