बुलंदशहर में महिला के गर्भाशय की जगह लीवर में पल रहा था बच्चा ,जांच हुई तो डॉक्टरों के उड़े होश
बुलंदशहर की एक महिला के लीवर में 12 हफ्ते का भ्रूण मिला, जो मेडिकल जगत के लिए हैरान कर देने वाला मामला है. डॉक्टरों के मुताबिक यह भारत में अपनी तरह का पहला और दुनिया में बेहद दुर्लभ केस है।
ADVERTISEMENT

यूपी के बुलंदशहर में प्रेग्नेंसी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर आम लोग तो ही नहीं डॉक्टर्स भी हैरान रह गए हैं. इस जिले की एक 30 साल की महिला को पिछले दो महीने से पेट में लगातार दर्द और उल्टी की शिकायत थी. जब वह इस दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची और तमाम इलाजों के बाद भी राहत नहीं मिली, तो उसे एमआरआई जांच के लिए एक निजी सेंटर भेजा गया.