बाराबंकी: रात 1 बजे प्रेमी से मिलने पहुंची शादीशुदा इंजीनियर, विवाद के बाद कुल्हाड़ी से की हत्या
Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गोरखपुर की रहने वाली एक शादीशुदा महिला सिविल इंजीनियर की प्रेमी के घर विवाद के बाद निर्मम हत्या कर दी गई.
ADVERTISEMENT

Barabanki murder case
Barabanki murder case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थी एक शादीशुदा महिला एक बड़ी कंपनी में सिविल इंजीनियर थी. यहां उसके साथ एक अन्य संदीप कुमार नामक युवक भी उसकी कंपनी में जॉब करता था. ऐसे में दोनों पहले दोनों सोशल मीडियो के जारिए एक दूसरे से जुड़े और फिर मैसज पर दोनों के बीच देर देर तक बातचीत होने लगी. धीरे धीरे मामला प्रेम संबंधों तक पहुंच गया. दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. इस बीच एक दिन रात के 1 बजे महिला प्रेमी संदीप कुमार से मिलने उसके घर पर चली गई. इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बात जो हुआ उसे सुनकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए.