"तेजस्वी यादव दूधमुंहा बच्चा है"...तेज प्रताप यादव ने भाई तेजस्वी को लेकर दिया बड़ा बयान, CM पद पर भी की दावेदारी, देखें वीडियो
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार चुनाव में महुआ से लड़ रहे तेज प्रताप यादव ने इंटरव्यू में कहा कि जनता चाहे तो वो मुख्यमंत्री बन सकते हैं. अपने भाई तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने उन्हें दूधमुंहा बच्चा बताया. तेज प्रताप ने कहा उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल इस चुनाव में 20 से 30 सीटें जीत रही है और सरकार की चाबी महुआ की जनता के हाथ में रहने वाली है.
ADVERTISEMENT

Tej Pratap Yadav (File photo)
Bihar election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की पहली फेज की वोटिंग की तरीख नजदीक है. ऐसे सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं. इस बीच महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav interview) से हमारे संवाददाता ने से खास बातचीत की है. इस दौरान जनता के अपार समर्थन से उत्साहित तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी. वहीं अपने भाई और RJD नेता तेजस्वी यादव पर भी हमला बोलते हुए उन्हें 'दूधमुंहा बच्चा' कहा है. तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनकी पार्टी इस चुनाव में 20 से 30 सीटें जीत रही है और सरकार की चाबी महुआ की जनता के हाथ में रहने वाली है.