हिंदू युवक के साथ मुस्लिम लड़की को देख भड़की भीड़, फिर पुलिस ने जो किया वो चौंकाने वाला!
UP News: मुस्लिम युवती को हिंदू लड़के के साथ देखने पर भड़के लोगों ने उसके साथ अभद्रता की और वहां से निकालकर थाने ले गए. पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.
ADVERTISEMENT

मुजफ्फरनगर में हिंदू युवक के साथ मुस्लिम महिला को भड़के लोग.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बुर्का पहने एक मुस्लिम युवती और हिंदू युवक के साथ कुछ लोग बदसलूकी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने यह पूरा वाकया अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसमें लोग युवती का बुर्का खींचते और अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
