बहू पर गंदी नजर, ब्लैकमेल और फिर हत्या…हवसी ससुर की करतूत सुन हिल जाएगा दिमाग, संबंध बनाने के लिए रची ऐसी साजिश

वैलेंटाइन डे की रात बंद कमरे में मिली 22 वर्षीय महिला की लाश ने पूरे इलाके को दहला दिया. सुसाइड बताई गई मौत का सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदल दिया. पुलिस जांच में ससुर की हैवानियत, ब्लैकमेलिंग और सुनियोजित साजिश का खौफनाक चेहरा सामने आया, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया.

UP Shamli Murder Case
UP Shamli Murder Case
social share
google news

UP Shamli Mura Murder Case: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 14 फरवरी की रात 22 वर्षीय मुशकरा का शव उसके घर के एक बंद कमरे में मिला. मुशकरा का पति सलमान पंजाब में काम करता है. ऐसे में वाे घर पर अपने ससुर अब्बास उर्फ बासा के साथ रहती थी. शव को देखकर ससुर ने तुरंत पुलिस को बताया कि उसकी बहू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था. इसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लेकिन ससुर इसका विरोध करने लगा. लेकन पुलिस ने अपना काम जारी रखा. जब मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो इसमे कई चौंकाने बातें पता चली. रिपोर्ट ने ससुर के चेहरे से नकाब उतार दिया और उसकी सारी शर्मनाक हरकत समाने आ गई. क्या है पूरा मामला चलिए विस्तार से जानते हैं इस खबर में...

साजिश और 'हवसी' ससुर का खेल

यहा मामला कैराना के ईसोपुर खुरगान गांव का है. यहां एक ससुर ने अपनी बहू की मौत की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो इसमें सुसर का हैरान करने वाला सच सबके सामने आ गया. इस दौरान पता चल कि ससुर अब्बास की काफी समय से अपनी बहू पर गंदी नजर थी. इसके लिए उसने ऐसे प्लान बनाया जिस सुनकर हर कोई सन्न रह जाएगा. दरअसल, आरोपी सुसर ने पहले खुद को पिता बताते हुए बहू का भरोसा जीत. इसका फायदा उठाकर उससे निजी बातें करना शुरू कर दिया. बातों बातों में उसके बहू से उसकी पिछली जिंदगी के बारे में पूछा.इस दौरान उसे पता चला कि मुशकरा का शादी से पहले किसी से अन्य के साथ अफेयर था. बस ससुर ने यही से बहू को ब्लैकमेल करने की योजना बनाई.

पत्नी की पहले प्रेमी को बुलाया घर

आरोप है कि इसके बाद ससुर ने बहू को उसके कथित पूर्व प्रेमी को घर बुलाने को कहा. उसके बहू को भरोसा दिलाया कि उसे बहू के प्रेमी से मिलने से कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि उसका बेटा घर पर नहीं रहता है. बहू ने उसकी बात मान ली. दावा है कि इसके बाद खुद आरोपी ससुर उस लड़के को लाने और छोड़ने जाता, जिससे कि किसी को भी किसी भी तरह का शक ना हो.

यह भी पढ़ें...

क्या हुआ था घटना वाली रात?

पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात 14 फरवरी की रात जब बहू का प्रेमी चला गया, तो अब्बास के अंदर का हैवान जाग उठा. रात करीब 2 बजे उसने एक डंडे में बंधे तार की मदद से कमरे की कुंडी बाहर से खोल ली और अंदर घुस गया. उसने बहू के साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी. जब मुशकरा ने इसका विरोध किया और उसे लात मार दी. ऐसे में गुस्से में आकर अब्बास ने उसकी हत्या कर दी.

दो साल पहले हुई शादी, तीन महीने का बच्चा

हत्या के बाद आरोपी ने उसी तार की मदद से कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर दी ताकि लगे कि कमरा अंदर से बंद था. सुबह उसने शोर मचाया कि बहू ने सुसाइड कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रात में ही अपने बेटे सलमान को फोन कर पूरी बात बता दी थी. पुलिस ने हत्यारे ससुर और सबूत छिपाने के आरोप में उसके बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मृतका है शादी लगभग दो साल पहले हुई थी. उस एक तीन महीने का  छोटा सा बच्चा भी है. वहीं सास की भी मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: 'बेटी बदचलन थी, मार दिया तो...', संभल में भाई ने सगी बहन को दी दर्दनाक मौत, पिता के बयान से सभी दंग!

    follow on google news