शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज होगी FIR, यौन शोषण के मामले में पॉक्सो कोर्ट का आदेश

प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. नाबालिगों के यौन शोषण के आरोपों और सीडी साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने पुलिस को कड़ी जांच के निर्देश दिए हैं. इससे अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

ADVERTISEMENT

Swami Avimukteshwaranand case
Swami Avimukteshwaranand case
google news

प्रयागराज की एडीजे रेप एवं पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर एक बड़ा आदेश दिया है. अदालत ने झूंसी थाना पुलिस को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. साथ ही मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं. गौरतलब है कि ये मामला नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़ा हुआ है. इस आदेश ने धार्मिक और सामाजिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है.