'हम योगी आदित्यनाथ नहीं हैं जो...'खुद पर दर्ज हुई FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, आया ऐसा रिएक्शन, देखें पूरा इंटरव्यू

Shankaracharya Avimukteshwaranand Controversy: प्रयागराज की एडीजे रेप एवं पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने द्वारा रेप और पॉक्सो मामले में FIR दर्ज करने के आदेश के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रिएक्शन आया है. उन्होंने इंडिया टुडे से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपने ऊपर लगे आरोपों पर बता की है. शंकराचार्य ने कहा कि ये सब गौ माता की रक्षा के लिए उठ रही आवाज को दबाने की साजिश है. साथ ही यूपी सरकार की पुलिस पर अविश्वास जताते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Shankaracharya Avimukteshwaranand Controversy
Shankaracharya Avimukteshwaranand Controversy
google news

Shankaracharya Avimukteshwaranand interview: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. इलाहाबाद की एडीजे पॉक्सो और रेप कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश के बाद, उन्होंनेइंडिया टुडे को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपनी चुप्पी तोड़ी है. शंकराचार्य ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सरकार और उनके विरोधियों की एक "बनावटी कहानी" करार दिया है.