गुलशन ने पत्नी पायल को पढ़ाकर बनाया दरोगा, इधर वर्दी वाली बीवी ने उल्टा ठोंक दिया केस, लगाए कई गंभीर आरोप

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर दरोगा बनाने वाले पति गुलशन पर उसी की SI पत्नी ने दहेज, उत्पीड़न और तेजाब हमले की धमकी का केस दर्ज कराया. पति ने आरोपों को झूठा बताया. पढ़ें क्या है ये पूरा मामला?

ADVERTISEMENT

NewsTak
पत्नी दरोगा बनी तो कई पति पर ठोंका दहेज का केस.
Google CTA

पति ने पत्नी की आखों में अपने लिए भी सपने बुने...जब वे पूरे हुए तो रिश्तों पर ही भारी पड़ गए. अपनों के लिए सुर बदल गए. कुछ ऐसी ही कहानी सामने आई है उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से. दरोगा बनी पत्नी पायल रानी को गोद में उठाए झूम रहा शख्स गुलशन है. गुलशन ने पायल के साथ मिलकर जो सपने बुने थे वो पूरे हुए.