UP: पति दो युवकों को लाया और कहा-'मेरी पत्नी से बनाओ संबंध', मना करने पर दी ये सजा

पत्नी की अस्मत के बदले कर्ज का सैटलमेंट और मना करने पर गुप्तांग पर डंडे की चोट वाली ये कहानी रामपुर के कैमरी थाना इलाके की है. महिला की शिकायत को पुलिस ने भी अनसुना कर दिया तब वो पुलिस के आला अधिकारियों से मिली.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: यूपी तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

आरोप है कि पति ने कर्ज के बदले पत्नी के अस्मत की डील कर ली.

point

पत्नी के मना करने पर गुप्तांग पर डंडे से वार किया.

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है. फर्ज करिए कि जो पति अपनी पत्नी की इज्जत-आबरू बचाने के लिए हर हद से गुजर जाता है वही हैवान बन जाए तो क्या होगा. इस पीड़ित पत्नी के आरोप यदि सच्चे हैं तो ये कलयुगी पति के कुकर्मों की ये दास्तां रुला देने वाली है. जब पति ही अस्मत का सौदा करने पर आ जाए तो पत्नी कहां जाए? जब परिवार ही उसके आबरू को नीलाम करने पर आमादा हो जाए तो फिर वो किससे अपना दर्द कहे?