'मेरी लैला को बुला दो, नहीं तो मैं मर जाऊंगा'...झांसी रेलवे स्टेशन पर 'मजनू' ने किया हाई-वोल्टेज ड्रामा

Jhansi News: झांसी के मोंठ रेलवे स्टेशन पर घायल युवक लगातार ‘मेरी लैला को बुला दो’ चिल्लाता रहा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. गले और सिर पर गंभीर चोटों के बावजूद वह अपनी पत्नी ‘लैला’ को खोजने की जिद पर अड़ा रहा. पुलिस व एम्बुलेंस ने उसे अस्पताल पहुंचाया.

ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News
Google CTA

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शनिवार को एक युवक रेलवे प्लेटफॉर्म पर घायल अवस्था में मेरी लैला को बुला दो की रट लगा रहा था. युवक के गले और सिर में चोटें लगी हुई थी. लेकिन इसकी परवाह किए बिना वो हंगामा करता रहा था और बार बार एक ही बात दोहराता रहा.