UP: सेना की वर्दी में बेटी पहुंची घर, पूरे गांव में घुमाकर किया गया भव्य स्वागत…सच सामने आते ही सबके उड़ गए होश

उत्तर प्रदेश के महराजगंज की रहने वाली एनसीसी कैडेट नगमा सेना में भर्ती होने का सपना देख रही थी. लेकिन ठगों ने फर्जी वर्दी और नकली जॉइनिंग लेटर देकर उससे लाखों रुपये ठग लिए. परिजनों ने नौकरी की खुशी में पूरे गांव में जश्न मनाया, लेकिन सच्चाई सामने आते ही सबके होश उड़ गए. जाने क्या है पूरा मामला

ADVERTISEMENT

Maharajganj news
Maharajganj news
google news

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि नगमा नाम की NCC कैडिट को दो युवकों ने गोरखपुर बुलाकर उसका फर्जी फिजीकल और मेडिकल करवाया. इसके बाद उसे सेना की फर्जी वर्दी पहनाकर राजस्थान के पुष्कर लेजा कर उसे एक फर्जी जॉइनिंग लेटर दे दिया. इसके बाद नगमा से दो लाख सत्तर हजार रुपये की डिमांड की गई. इसके बाद छात्रा घर पहुंची तो उसके परिजन और पड़ोसियों ने उसका भव्य स्वागत किया. लेकिन सच सामने आने के बाद छात्रा और उसके परिजानों के पैरों तले जमीन खिसक गई. इस मामले में नगमा ने निचलौल थाने में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.