मेरठ: दलित युवती के बरामदगी के बाद उसके भाई का रोता हुआ वीडियो आया समाने, मामले में जताई अब ये आशंका
UP News: मेरठ के सरधना स्थित कपसाड़ गांव में दलित परिवार के साथ हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस सोम को गिरफ्तार कर युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया है. लेकिन अब युवती के भाई का भावुक वीडियो सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News: मेरठ के सरधना स्थित कपसाड़ गांव में तीन दिन पहले हुई दलित परिवार के साथ दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था. शनिवार को इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस सोम को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपी के पास से कथित किडनैप की गई युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया था. इस मामले में अब युवती का भाई मीडिया के सामने आया है. भाई ने रोते हुए बहन से किसी के दबाव में न आने की अपील की है. युवती के भाई को डर है कि आरोपी पक्ष या अन्य लोग उसकी बहन पर बयान बदलने के लिए दबाव डाल सकते हैं. युवती के भाई ने और क्या क्या कहा पढ़ें इस खबर में.
