RSS के पथ संचलन के दौरान ड्रम बजाते-बजाते गिर पड़े स्वयंसेवक अंकित सिंह, अचानक फिर हो गई मौत, वीडियो वायरल
सीतापुर में आरएसएस के शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान पथ संचलन में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां ड्रम बजाते समय स्वयंसेवक अंकित सिंह अचानक गिर पड़े और कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
ADVERTISEMENT

Sitapur News
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष समारोहों के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई ही. यहां पथ संचलन (रूट मार्च) में शामिल एक स्वयंसेवक की अचानक हृदय गति रुक जाने (Cardiac Arrest) के कारण मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद से इलाके में हर कोई हैरान है.
