CM पुष्कर सिंह धामी ने किया ऑपरेशन सिंदूर के वीरों का सम्मान, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Uttarakhand News: देहरादून में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की जीत के सम्मान में हुआ. सीएम धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और वीरता को सलाम किया.

ADVERTISEMENT

CM Pushkar Singh Dhami
तस्वीर- सीएम धामी के एक्स हैंडल से
Google CTA

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बुधवार को देहरादून में शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक भव्य “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन हुआ. यह यात्रा भारतीय सशस्त्र बलों के “ऑपरेशन सिंदूर” की शानदार जीत को समर्पित थी. हजारों लोग, पूर्व सैनिक, युवा और महिलाएं तिरंगा थामे इस पदयात्रा में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर शहीद जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.