होली के बाद शुरू होगा 3 राशियों का शुभ समय, गुरु देंगे नौकरी और धन को लेकर खुशखबरी
होली के बाद 13 मार्च को गुरु बृहस्पति मार्गी हो जाएंगे. इस बदलाव से मीन, तुला और कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिलने की संभावना है. करियर, धन, संपत्ति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं.

1/6
वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य और विस्तार का कारक माना जाता है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार होली के बाद 13 मार्च को गुरु बृहस्पति वक्री अवस्था से निकलकर मार्गी हो जाएंगे. करीब 13 महीने बाद होने वाला यह बदलाव कई राशियों के जीवन पर असर डाल सकता है. गुरु के मार्गी होने से कुछ राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. साथ ही मान-सम्मान बढ़ने और नए अवसर मिलने की संभावना जताई जा रही है.

2/6
तुला राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला हो सकता है. गुरु का प्रभाव नवम भाव पर पड़ने से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. काम-काज के सिलसिले में यात्रा के योग हैं. निवेश के मामलों में समझदारी से फैसला करने पर फायदा मिल सकता है. इस दौरान धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है.

3/6
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ माना जा रहा है. गुरु इस राशि के स्वामी हैं और इस बदलाव के बाद संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है. पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या अवसर मिल सकते हैं. माता-पिता और ससुराल पक्ष से रिश्ते भी मजबूत हो सकते है.

4/6
कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना सकारात्मक संकेत दे रहा है. संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है. संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. प्रेम संबंध मजबूत होकर विवाह की दिशा में बढ़ सकते हैं. अचानक धन लाभ और पारिवारिक संबंधों में मधुरता के योग भी बन रहे हैं.

5/6
क्या रखें ध्यान
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह समय धैर्य और संतुलन के साथ फैसले लेने का है. किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर माना जाता है.

6/6
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और पंचांगों पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल सूचना देना है. किसी भी निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.











