अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पटना से आया उनका पहला वीडियो, पुलिस ने बाहुबली को दिया ऐसा ट्रीटमेंट!

मोकामा हत्याकांड में जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर देर रात पटना लाया गया. उन्हें एसएसपी ऑफिस के डीआईयू सेल में रखा गया है. दुलारचंद यादव की हत्या के बाद तनावपूर्ण माहौल है. पुलिस ने 80 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है. आज अनंत सिंह समेत तीन नामजद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

Anant Patna Video
Anant Patna Video
google news

Anant Patna Video: बिहार के मोकामा में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. देर रात उन्हें पटना लाया गया और सीधे पटना एसएसपी कार्यालय के डीआईयू (DIU) सेल में रखा गया है. इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने चुनाव के बीच गरमाए इस मामले में हलचल बढ़ा दी है.