बाढ़ प्रभावित इलाके में जा रहे थे पावर स्टार पवन सिंह, बीच रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि लौटना पड़ा? सामने आई पूरी बात
Pawan Singh News: बाढ़ पीड़ितों से मिलने निकले पवन सिंह को फैंस की भारी भीड़ के चलते बीच रास्ते से लौटना पड़ा. जानें आखिर ऐसा क्या हुआ गौरा पुल पर की लेना पड़ा यह फैसला.
ADVERTISEMENT

फैंस की भीड़ में फंसे पवन सिंह
बिहार में इस बार लगातार हो रही बारिश ने लोगों की जिंदगी में उथल-पुथल मचा दी है. राजधानी पटना समेत कई इलाकों में पानी भर गया है. कई जगहों पर तो बांध टूटने से गांव के संपर्क ही टूट गया है. मौसम की इसी मार से भोजपुर जिला भी प्रभावित है जहां की बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. भोजपुर में हालात इतने खराब हो गए है कि 9 अगस्त तक 71 स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है.
