Bihar Voter Revision: कौन हैं 124 साल की मिंता देवी जिन्हें लेकर मचा बवाल, राहुल गांधी बोले- पिक्चर अभी बाकी है

बिहार में SIR को लेकर विपक्ष के बवाल के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सीवान जिले की रहने वाली मिंता देवी नाम की महिला को 124 साल का बताया जा रहा है. ये जानकारी मतदाता सूची में दर्ज है.

ADVERTISEMENT

minta devi, who is mitna devi, 124 year old voter, 124 year old voter minta devi, minta devi siwan, siwan viral news, bihar voter revision
तस्वीर: बिहार तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मिंता देवी के नाम का टी-शर्ट पहन प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन.

point

मिंता देवी की उम्र को लेकर विपक्ष चुनाव आयोग पर अटैकिंग है.

बिहार में वोटर रिवीजन (SIR) पर बवाल मचा है. इंडिया गठबंधन लगातार चुनाव आयोग को मतदाता सूची में गड़बड़ियों पर घेर रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक महिला वोटर की अचानक चर्चा काफी तेज हो गई. ये हैं मिंता देवी जिनकी उम्र कागजों में 124 साल है.