Bihar Chunav 2025: पहले चरण के चुनाव से पहले प्रशांत किशोर को तगड़ा झटका, मुंगेर सीट के उम्मीदवार ने बीजेपी को दिया समर्थन
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका लगा है. पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले मुंगेर विधानसभा सीट से जन सुराज उम्मीदवार संजय सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार को समर्थन दे दिया है.
ADVERTISEMENT

पहले फेज चुनाव से पहले प्रशांत को लगा तगड़ा झटका
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इसी बीच पहले फेज के वोटिंग से पहले राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर को तगड़ा झटका लगा है. मुंगेर विधानसभा सीट से जन सुराज के उम्मीदवार संजय सिंह ने पाला बदल लिया है. संजय सिंह ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है और साथ ही इस चुनाव में मुंगेर से बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन का ऐलान भी कर दिया है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि वोटिंग से पहले उम्मीदवार का पाला बदलना प्रशांत किशोर को भारी राजनीतिक नुकसान पहुंचा सकता है.