बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कृष्णा अल्लावरु महागठबंधन में सीट शेयरिंग और सीएम फेस को लेकर दिया ये अपडेट
Bihar Congress news: बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने CWC बैठक, महागठबंधन की सीट शेयरिंग और सीएम फेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया, कहा जल्द होगा फैसला.
ADVERTISEMENT

बिहार कांग्रेस प्रभारी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
Bihar Congress news: बिहार में हर एक राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है. इसी बीच सोमवार का राजधानी पटना में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान के साथ एक प्रेस कॉन्प्रेंस की है. इस प्रेस कॉन्प्रेंस ने उन्होंने 24 सितंबर को होने वाली CWC(कांग्रेस वर्किंग कमेटी) की बैठक, सीट शेयरिंग और महागठबंधन के सीएम चेहरे पर भी बातचीत की. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.
