Bihar Election 2025: अमित शाह और नीतीश कुमार की बैठक में क्या हुई बातचीत? संजय झा ने बता दी पूरी बात
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले अमित शाह और नीतीश कुमार की अहम बैठक ने सियासी हलचल तेज कर दी है. एनडीए में अंदरूनी मतभेद हैं और चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाने वाली बात पर संजय झा ने लगाया विराम. बताया क्या हुई दोनों नेताओं के बीच बातचीत.
ADVERTISEMENT

अमित शाह ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में तीन दिवसीय दौरे पर है. इसी दौरान उन्होंने आज यानी शुक्रवार को पटना में सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की. इसी बीच एक खबर उड़ने लगी की एनडीए में सीट बंटवारे के बाद भी सब-कुछ ठीक नहीं है और अगर एनडीए चुनाव जीत जाती है तो इस बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी. इसकी वजह भी अमित शाह का एक बयान बताया जा रहा जो उन्होंने 'पंचायत आजतक-बिहार' कार्यक्रम में दिया था.