सीमांचल में RJD को तगड़ा झटका, दिग्गज नेता सरफराज आलम जन सुराज में शामिल
सीमांचल के पूर्व सांसद सरफराज आलम ने आरजेडी से इस्तीफा देकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी जॉइन कर ली है. उन्होंने आरजेडी पर 'पुरानी दाल-चटनी वाली' राजनीति करने का आरोप लगाया. पीके ने इसे सीमांचल में विकास की राजनीति की शुरुआत बताया.
ADVERTISEMENT

Sarfraz Alam
बिहार की राजनीति में पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है. सीमांचल के कद्दावर दिवंगत नेता तसलीमुद्दीन के बेटे और पूर्व सांसद सरफराज आलम ने RJD से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अब प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली 'जन सुराज' पार्टी का दामन थाम लिया है. सरफराज आलम सीमांचल में RJD की एक मजबूत आवाज माने जाते थे.