Indigo flights cancelled: हनीमून पर निकला जोड़ा पटना एयरपोर्ट पर फंसा, नई नवेली दुल्हन ने बताई आपबीती
Indigo flights cancelled: इंडिगो फ्लाइट्स लगातार कैंसिल और लेट होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पटना एयरपोर्ट पर 9 उड़ानें रद्द और कई विलंबित हैं, जिससे हनीमून पर निकला नवविवाहित जोड़ा समेत कई यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ADVERTISEMENT

हनीमून के लिए निकला नव-विवाहित जोड़ा पटना एयरपोर्ट पर फंसा
Indigo flights cancelled: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो(Indigo) इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहा है. पिछले कई दिनों से फ्लाइट या तो लेट हो जा रही है या कैंसिल हो रही है जिससे की लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसका असर बिहार की राजधानी पटना एयरपोर्ट पर भी देखा जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक पटना एयरपोर्ट से जाने वाली अभी तक इंडिगो की 9 उड़ाने रद्द कर दी गई है और 5 उड़ाने विलंब है. इसी बीच हमारे संवाददाता पटना एयरपोर्ट पहुंचे जहां गजब का नजारा देखने को मिला. यहां एक नव-विवाहित जोड़ा भी मिला जो हनीमून के लिए घर से निकले थे लेकिन एयरपोर्ट पर फंसे हुए है. आइए विस्तार से जानते हैं इनकी और कुछ ऐसी ही और कहानियां.