Bihar Politics: पहली बार विधायकी बनीं मैथिली ठाकुर ने तेजस्वी यादव को लेकर ऐसा क्या कहा कि बयान हो रहा वायरल

Bihar Politics: बिहार की सबसे युवा विधायक मैथिली ठाकुर का तेजस्वी यादव पर दिया गया बयान तेजी से वायरल हो रहा है. पहली बार विधानसभा पहुंचीं मैथिली ठाकुर ने सदन के अनुभव, तेजस्वी की गैर-मौजूदगी, विपक्ष की भूमिका और अपने क्षेत्र अलीनगर को आदर्श बनाने के संकल्प पर खुलकर बात की.

ADVERTISEMENT

Maithili Thakur viral statement
Maithili Thakur viral statement
google news

बिहार विधानसभा चुनाव से लेकर परिणाम तक एक नाम खूब चर्चा में रहा, वो है मैथिली ठाकुर का. मैथिली ठाकुर पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंची है और उसके बाद उनका बयान खूब वायरल हो रहा है. मैथिली ठाकुर ने सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया और बताया कि उन्होंने सदन में हर बात को ध्यान से सुना और उन्हें अभी काफी कुछ सीखने को बाकी है. इसी बीच मैथिली ठाकुर ने तेजस्वी यादव की गैर-मौजूदगी को लेकर टिप्पणी किया कि उनको सदन में होना चाहिए था. हम लोगों को कॉम्पिटिशन नहीं मिल रहा है. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.