15 सीट और डिप्टी सीएम पद की डिमांड की कहां फंस रहा पेच...मुकेश सहनी कैसे बढ़ा रहे महागठबंधन की टेंशन?

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे पर घमासान तेज़! VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने 15 सीटों और डिप्टी सीएम पद की मांग कर दी है, जिससे आरजेडी और कांग्रेस खेमे में तनाव बढ़ गया है. जानिए क्यों अटकी है बात, कौन-सी सीटें हैं.

ADVERTISEMENT

मुकेश सहनी की डिमांड ने बढ़ाई महागठबंधन की टेंशन
मुकेश सहनी की डिमांड ने बढ़ाई महागठबंधन की टेंशन
google news

बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन खेमे में जोरदार घमासान मचा हुआ है. पहले चरण के चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारा का फाइनल फॉर्मूला सामने नहीं आया है. ऐसा बताया जा रहा है कि महागठबंधन में हर एक सहयोगी दल अपने सीट को लेकर अड़ा हुआ है और लगातार अपनी दावेदारी ठोक रहे है. इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी(VIP) प्रमुख मुकेश सहनी की 15 सीटों पर दावेदारी ने फिर से एक बार गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी है.