बिहार चुनाव के महामुकाबले में NDA या महागठबंधन...कौन किस पर भारी C Voter के ताजा सर्वे ने बता दिया
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जारी C Voter Snap Poll में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे के मुताबिक NDA को मामूली बढ़त मिली है, जबकि महागठबंधन और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी मजबूत चुनौती दे रही हैं.
ADVERTISEMENT

Bihar Election Survey 2025
Bihar Chunav 2025: बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है. लगातार हर दिन चुनावी वादे और घोषणाएं की जा रही हैं. इस बीच अब जनता का मूड समझने के लिए C voter का ताजा सर्वे सामने आया है. इस सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी (NDA) गठबंधन फिलहाल मामूली बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी पीछे नहीं हैं.
