जनसुराज के दरभंगा उम्मीदवार राकेश कुमार मिश्रा कौन? जानें ITBP, CISF, BSF में सेवाएं देने वाले IPS की पूरी जानकारी
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दरभंगा से उम्मीदवार बने पूर्व आईपीएस राकेश कुमार मिश्रा की चर्चा हर जगह है. तीन दशकों की पुलिस सेवा, राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान के बाद अब जनता वो राजनीति में हाथ आजमा रहें हैं. जानें कैसा रहा उनका पुलिस में सफर.
ADVERTISEMENT

Ips Rakesh Kumar Mishra
Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में जनसुराज ने सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. जनसुराज की इस पहली लिस्ट में कुल 51 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इसमें रितेश पांडे और प्रीति किन्नर जैसे चर्चित नाम शामिल हैं. लेकिन इन सब में दरभंगा से उम्मीदवार बनाए गए राकेश कुमार मिश्रा (Ips Rakesh Kumar Mishra) के नाम की चर्चा सबसे अधिक है. चलिए जानते हैं कौन हैं राकेश मिश्रा.
