Bihar election 2025: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की प्रशांत किशोर से हुई मुलाकात, जानें क्या हुई बात?
Bihar election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह का पारिवारिक विवाद अब राजनीतिक मोड़ लेता दिख रहा है. पत्नी ज्योति सिंह की पटना में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात ने नए कयासों को हवा दे दी है. मुलाकात में दोनों के बीच क्या बातें हुईं, इसे लेकर चर्चा तेज है.
ADVERTISEMENT

Jyoti Singh
बिहार में चुनाव का बिगुल बजते ही भोजपुरी स्टार पवन सिंह का पारिवारिक विवाद भी काफी चर्चाओं में है. पहले उनकी पत्नी लखनऊ स्थित उनके आवास पर मिलने गईं. फिर दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी-अपनी बात कही. ज्योति सिंह ने पति पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए. अब ज्योति सिंह जन सुराज के फाउंडर प्रशांत किशोर से मिलने पटना पहुंची.
