Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले BJP का बड़ा एक्शन, बागी तेवर दिखाने वाले इन 4 नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 4 नेताओं को बाहर कर दिया है. ये नेता गठबंधन उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान में थे. पार्टी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए सभी को छह साल के लिए निष्कासित किया है.
ADVERTISEMENT

Bihar Election 2025
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले BJP ने अपने पार्टी 4 नेताओं पर बड़ा एक्शन लिया है. आरोप है कि ये नेता पार्टी से बागी तेवर अपनाकर चुनाव लड़ रहे थे. ऐसे में अब BJP इसे पार्टी विरोधी गतिविधियां बताते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की है और इन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है. बता दें कि इससे पहले BJP के गठबंधन के साथी JDU ने भी रविवार और शनिवार को अपने कई बागी नेताओं पर कार्रवाई की थी.