बिहार से झूठ बोलकर शमसाद मियां 7 बच्चों को लाया जयपुर, फिर करवाने लगा ये काम, पुलिस ने किया रेस्क्यू
Jaipur news: राजस्थान के जयपुर में एक कब्रिस्तान से सात बच्चों को रेस्क्यू किया गया. इस दाैरान जांच में पता चला कि एक शख्स बच्चों को बिहार से घुमाने के बहाने लाया था. लेकिन यहां उसने चूड़ी की फैक्ट्री में उन्हें काम पर लगवा दिया. अब मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
ADVERTISEMENT

पुलिस ने 7 बच्चों को किया रेस्क्यू (सांकेतिक तस्वीर)
Jaipur news: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां बिहार के सात बच्चे जयपुर के एक कब्रिस्तान में डरे-सहमे हालात में मिले हैं. बताया जा रहा है कि बच्चों को बिहार से शमसाद मियां नामक एक शख्स धूमाने के बहाने जयपुर लाया था. लेकिन यहां इनसे एक फैक्ट्री में 18 -18 घंटों तक काम काम करवाया जा रहा था. अब मामले में पुलिस ने बच्चों के परिजनों के सूचना दे दी है और आराेपी की तलाश में जुट गई है.