बिहार चुनाव से पहले 'होम वोटिंग' की प्रक्रिया होगी शुरू, जानें कौन कर सकता है वोट

Home Voting Facility: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग ने ‘होम वोटिंग’ की सुविधा शुरू की है, जिससे बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अब अपने घर से ही वोट डाल सकेंगे. जानें कौन कर सकता है आवेदन, कैसे मिलेगी यह सुविधा, किन दस्तावेजों की होगी जरूरत और कब से शुरू होगी प्रक्रिया.

ADVERTISEMENT

Home Voting
होम वोटिंग(प्रतीकात्मक तस्वीर)
google news

Home Voting Facility: बिहार विधानसभा चुनाव में अब काफी समय बचा हुआ है. एक ओर राजनीतिक दल अपने प्रचार-प्रसार में जुटा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग वोटिंग की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रयासरत है. इसी बीच बुजुर्ग और दिव्यांग मतदातओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है. चुनाव आयोग ने इन वोटर्स के लिए 'होम वोटिंग' यानी 'घर से ही मतदान' की सुविधा दी है.