बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को धमकी देने वाला निकला पार्टी समर्थक, सामने आई पूरी कहानी
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी और राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी का खुलासा हो गया है. आरोपी कोई और नहीं बल्कि पार्टी समर्थक ही निकला. पुलिस ने उसे हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने कबूला कि उसने अपने ही भाई को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी.
ADVERTISEMENT

मुन्ना शुक्ला और शिवानी शुक्ला
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो चुकी है. इसी बीच बाहुबली नेता मु्न्ना शुक्ला की बेटी और राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली थी. अब इस मामले में खुलासा हो गया है और आरोपी कोई और नहीं बल्कि पार्टी का समर्थक ही था. आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अपने भाई को फंसाने कि नियत से बाहुबली नेता की बेटी को धमकी भरा कॉल किया था. आइए विस्तार से समझते हैं पूरी कहानी.