Bhaskar reporters poll 2025 bihar election: बिहार में कौन मार रहा बाजी NDA या महागठबंधन...इस Exit पोल ने बता दिया!
Bhaskar Reporters Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद दैनिक भास्कर का भास्कर रिपोर्टर्स पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. दोनों चरणों में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के बाद अब यह साफ होता दिख रहा है कि बिहार की सत्ता इस बार किसके हाथ में जाएगी. भास्कर रिपोर्टर्स पोल के मुताबिक NDA को 145-160 सीटें, महागठबंधन (MGB) को 73-91 सीटें और अन्य को 5-10 सीटें मिलने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

Bhaskar Reporters Poll
बिहार की 243 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो चुकी है. इस बार बिहार में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई है. दोनों सीटों की वोटिंग समाप्त होने के बाद कॉर्पोरेट ऑफिस से लेकर पान की गुमटी तक यही सवाल पनप रहा है कि इस बार बिहार में किसकी जीत होगी? एक पक्ष है जो यह मानता है कि 2025 में महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगे. वहीं दूसरा धड़ा यह मानता है कि इस बार भाजपा और JDU के नेतृत्व वाले NDA की जीत होगी. सभी सीटों पर वोटिंग समाप्त होने के बाद तमाम अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल्स आने शुरू हो गए हैं. इस बीच हमारे सामने दैनिक भास्कर रिपोर्टर्स पोल के आंकड़े सामने आए हैं. इए आपको खबर में आगे विस्तार से बताते हैं कि एग्जिट पोल में इस बार बिहार में किसकी सरकार बन रही है?