सिर्फ 2 महीने पहले हुई थी शादी...अब तिरंगे से लिपटा हुआ लौटा नवादा के लाल का शव!

Bihar News : नवादा के रहने वाले मनीष कुमार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. उनके शहादत की खबर मिलने के बाद से गांव में गमगीन माहौल हो गया. आपको बता दें कि मनीष की शादी दो महीने पहले हुई थी.

ADVERTISEMENT

मनीष कुमार के अंतिम दर्शन के लिए आए लोग
मनीष कुमार के अंतिम दर्शन के लिए आए लोग
Google CTA

बिहार के नवादा से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां 27 वर्षीय एक सेना ने जवान के शहीद होने की खबर है. शहादत की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया. वहीं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पटना पहुंचा. इस दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.