Bihar Weather: पटना से पूर्णिया तक खिली धूप, पर क्या सुबह-शाम रहेगी कनकनी? जानिए 9 फरवरी का वेदर रिपोर्ट

Bihar Weather Forecast: बिहार में अब कड़ाके की ठंड से राहत मिलने लगी है और 9 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप खिलने का अनुमान है. तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिन सुहावना रहेगा हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की कनकनी बरकरार रह सकती है.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Today
social share
google news

Bihar Weather Update: बिहार में ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. जिससे सुबह और शाम की हल्की ठंड के बीच दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है.

9 फरवरी को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

फरवरी के दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते ही बिहार के मौसम में स्थिरता देखने को मिल रही है. आज यानी 9 फरवरी को लेकर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पूरे राज्य में आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. उधर उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक के जिलों में तेज धूप खिलेगी, जिससे अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

प्रमुख शहरों का तापमान :

  • पटना: 24.8 डिग्री सेल्सियस 
  • गया: 26 डिग्री सेल्सियस 
  • पूर्णिया: 27 डिग्री सेल्सियस 
  • मुजफ्फरपुर: 24.4 डिग्री सेल्सियस 
  • मोतिहारी: 27.5 डिग्री सेल्सियस 
  • भागलपुर: 25.9 डिग्री सेल्सियस 

इन जिलों में खिली रहेगी धूप

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं दरभंगा, वैशाली, और समस्तीपुर में भी धूप की वजह से ठंड का असर कम रहेगा. दक्षिण बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास और औरंगाबाद में भी आसमान साफ रहने का अनुमान है. 

यह भी पढ़ें...

किसानों और आम जनजीवन पर असर

मौसम साफ होने और धूप खिलने से किसानों को फसलों की कटाई और सुखाने में मदद मिल रही है. हालांकि, सुबह के समय हल्का कुहासा अभी भी कुछ इलाकों में देखा जा सकता है लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही यह साफ हो जाएगा. डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम का खतरा रहता है, इसलिए सुबह-शाम सावधानी बरतना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: सरपंच की पिटाई, थानेदार को बनाया बंधक...मुजफ्फरपुर में भारी बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा!

    follow on google news