Bihar Weather Update: 22 जनवरी को भी जारी रहेगी कनकनी वाली ठंड की मार, जानें बिहार का जिलेवार तापमान
Bihar Weather Update: बिहार में 22 जनवरी को भी कड़ाके की ठंड और कनकनी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा और रात में तेज ठंड लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है. जानिए मौसम का ताजा अपडेट और आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान.

बिहार में अभी भी कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है. दिन में कहीं-कहीं धूप निकलने के बावजूद भी लोगों को ठंड महसूस हो रही है और कनकनी अभी भी बरकरार है. ठंड के अलावा घना कोहरा भी लोगों के लिए एक परेशानी अभी तक बना हुआ है. कई जिलों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रिकॉर्ड की जा रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने 22 जनवरी के लिए बिहार के मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है. इसके मुताबिक आज भी सुबह के समय हल्का कोहरा और रात में ठंड का असर लोगों को महसूस होगा. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम के पूरे मिजाज को.
पिछले 24 घंटों का मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में ठंड का असर जारी रहा है. दिन के समय धूप निकलने से लोगों को हल्की राहत तो मिली लेकिन फिर कनकनी ने लोगों को वापस से अलाव और अंगीठी का सहारा लेने के लिए मजबूर कर दिया. इसके अलावा राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला और इससे आवाजाही में भी परेशानी हुई. राज्य का सबसे ज्यादा गर्म शहर नालंदा का राजगीर रहा, जहां का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान शेखपुरा में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 22 जनवरी को भी बिहार में ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. सुबह के समय उत्तर बिहार और सीमावर्ती इलाकों में हल्का कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और यह सामान्य के आसपास बना रहेगा.
यह भी पढ़ें...
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
बारिश कब होगी?
आगामी दिनों की बात करें तो मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले 7 दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा. 22 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक राज्य के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. 26 जनवरी के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन उसका सीधा असर बिहार पर पड़ने की संभावना फिलहाल नहीं है. जनवरी के अंतिम दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन तब भी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं.
यह खबर भी पढ़ें: शंभू हॉस्टल कांड में बड़ा खुलासा! 50% लड़कियां पश्चिम बंगाल से थीं, वकील ने बताया हॉस्टल में छिपे काले धंधे का सच










