Bihar Weather Update: बिहार से हो गई ठंड की विदाई! दिन के समय लगातार निकल रही धूप, जानें 26 फरवरी की वेदर रिपोर्ट
Bihar Weather Today: बिहार में अब ठंड की विदाई हो चुकी है और मौसम पूरी तरह सामान्य होता नजर आ रहा है. 26 फरवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा, बारिश की कोई चेतावनी नहीं है और दिन के समय तेज धूप के कारण हल्की गर्मी का अहसास बढ़ सकता है. जानें ताजा वेदर रिपोर्ट, तापमान अपडेट और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान.

बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. मौजूदा समय को देखते हुए कहा जा रहा है कि ठंड की विदाई हो गई है और आने वाले कुछ दिनों में इसका असर भी पूरी तरह खत्म हो जाएगा. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक 26 फरवरी को भी राज्य का मौसम पूरी तरह सामान्य रहने वाला है. साथ ही अभी बारिश को लेकर भी कोई अलर्ट नहीं दिया है, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कहा जा रहा कि दिन में हल्की गर्मी का अहसास बढ़ सकता है.
कैसे रहे बीते 24 घंटे?
बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य का मौसम पूरी तरह सामान्य रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई है. सुबह के वक्त कुछ इलाकों में हल्का सा कोहरा देखने को मिला और साथ ही सुबह-शाम हल्की ठंड का भी अहसास हुआ. लेकिन जैसे-जैसे दिन हुआ कोहरा छंटा और धूप की वजह से मौसम सामान्य हो गया. वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 27.4 से 31.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस कैमूर में रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 12.5 से 18.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस राजगीर (नालंदा) में रिकॉर्ड किया गया.
आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक आज यानी 26 फरवरी को भी बिहार का मौसम पूरी तरह सामान्य रहेगा और कहीं भी बारिश नहीं होगी. इसके अलावा सुबह-रात के वक्त हल्की ठंड महसूस हो सकती है लेकिन दिन के समय धूप रहेगा. मौसम विभाग ने 26 फरवरी के मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
यह भी पढ़ें...
आने वाले दिनों का हाल
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसके बाद राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है. यानी मार्च की शुरुआत के साथ गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है. 2 मार्च से एक नई पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना जताई गई है, लेकिन फिलहाल इसका सीधा असर बिहार पर नहीं दिख रहा है.
लोगों के लिए सलाह
चूंकि मौसम शुष्क है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है, इसलिए दोपहर के समय धूप से बचाव करें. सुबह-शाम अभी हल्की ठंड रह सकती है, इसलिए हल्के गर्म कपड़े उपयोगी रहेंगे. किसानों के लिए फिलहाल मौसम अनुकूल है क्योंकि बारिश की संभावना नहीं है, जिससे खेतों में कामकाज प्रभावित नहीं होगा.
यह खबर भी पढ़ें: खत्म हुआ सस्पेंस! शराबबंदी हटेगी या और होगी सख्त? नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद मंत्री ने दे दिए बड़े संकेत










