NDA के साथ सीट शेयरिंग पर चिराग पासवान ने खुलकर बता दी मन की बात, सियासी गलियारों में चर्चाएं हुई तेज 

Chirag Paswan on Seat Sharing: बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान ने सीट शेयरिंग पर कहा- सम्मानजनक सीट से समझौता नहीं करेंगे, कांग्रेस की CWC बैठक पर भी साधा निशाना.

ADVERTISEMENT

Chirag Paswan statement on NDA seat sharing ahead of Bihar elections, targets Congress CWC meeting
चिराग पासवान ने सीट शेयरिंग को लेकर कह दी बड़ी बात
Google CTA

बिहार में चुनाव से पहले चिराग पासवान का नाम खुब सुर्खियों में है. चिराग पासवान को लेकर शुरू से एक ही सवाल सामने आ रहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) एनडीए से चुनाव लड़ेगी या 2020 की तरह अकेले.

अगर चिराग एनडीए के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते है तो उन्हें कितनी सीटें मिलेंगी? चिराग के जीजा अरुण भारती बार-बार यह कहते हुए नजर आ रहे थे कि उनके पास 2020 की तरह अकेले चुनाव लड़ने का विकल्प है और अब चिराग पासवान ने सीट शेयरिंग को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे की सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की CWC की मीटिंग पर भी तंज कसा है.

सीट शेयरिंग को लेकर चिराग ने क्या कहा?

चुनाव से पहले चिराग पासवान ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. चिराग ने साफ तौर कहा है कि वे सम्मानजनक सीट से कभी समझौता नहीं करेंगे. उनके इस बयान ने फिर एक बार राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं को हवा दे दी है.

CWC की बैठक को लेकर कसा तंज

चिराग पासवान ने कहा कि, अच्छा लगा कि CWC को पटना की याद आई, पिछली बार बैठक कब हुई थी, यह याद नहीं. दरअसल, यह सब दबाव की राजनीति है. नेता प्रतिपक्ष कहते हैं कि 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, दबाव के चलते ही राहुल गांधी पूरी यात्रा करते हैं. लेकिन आज तक मुख्यमंत्री के नाम पर कांग्रेस की तरफ से सहमति नहीं बन पाई. आगे उन्होंने कहा कि, अब पूरी कांग्रेस CWC बैठक में पटना आई है, इतने बड़े नेता यहां मौजूद होंगे, तो दबाव और ज्यादा बढ़ेगा. दरअसल, यह वर्चस्व की लड़ाई है कि कौन किस पर भारी पड़ेगा.

कांग्रेस पर साधा निशाना

चिराग पासवान ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा, पिछली बार सारा ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा गया था, अब कांग्रेस उसी का जवाब देने की कोशिश कर रही है. लेकिन यह उनके गठबंधन के भीतर का मामला है. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में इतनी हिम्मत नहीं कि बिहार में अकेले चुनाव लड़ सके. खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन फिर भी कांग्रेस और राजद में इतनी ताकत नहीं कि अकेले मैदान में उतर जाएं.

चिराग ने आगे कहा कि, मुझ पर सवाल जरूर उठाते हैं, लेकिन हिम्मत तो रखिए. हमने हिम्मत दिखाई थी और 2020 का चुनाव अकेले लड़ा था. इनमें से किसी में वह दम नहीं है कि अकेले चुनाव लड़कर दिखा दें.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कृष्णा अल्लावरु महागठबंधन में सीट शेयरिंग और सीएम फेस को लेकर दिया ये अपडेट