Dularchand Yadav: दुलारचंद यादव ने अनंत सिंह की पत्नी को ऐसा क्या कहा था, जो हत्याकांड के बाद खूब है चर्चा में

Dularchand Yadav: बिहार चुनाव से पहले मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दुलारचंद यादव बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को लेकर विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि इसी बयान के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था.

ADVERTISEMENT

दुलारचंद यादव ने अनंत सिंह की पत्नी को लेकर कई बातें कही थी
दुलारचंद यादव ने अनंत सिंह की पत्नी को कहा था नाचने वाली
google news

Dularchand Yadav: बिहार चुनाव से पहले बाहुबली अनंत सिंह के क्षेत्र मोकामा में हुई हत्या ने इलाके के माहौल के साथ-साथ राजनीति को भी गरमा दिया है. इस मामले में सीधा आरोप छोटे सरकार के नाम से मशहूर बाहुबली नेता अनंत सिंह पर लगा है. वहीं अनंत सिंह दूसरे बाहुबली नेता सूरजभान सिंह पर इसका आरोप मढ़ रहे है. इसी बीच सोशल मीडिया पर दुलारचंद यादव की एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें वे अनंत सिंह की पत्नी को लेकर कुछ बातें कह रहें है. इस हत्या के बाद अब चर्चाएं तेज हो गई है कि क्या इसी वजह से दुलार चंद की हत्या हुई है. आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला.