Mokama Murder: धोती-बनियान-जूते पहने भाग रहे थे दुलार चंद यादव, घटना के वक्त का कथित वीडियो हो रहा वायरल
Mokama Murder: मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कथित तौर पर दुलार चंद यादव धोती, बनियान और जूते पहने भागते हुए नजर आ रहे हैं. अनंत सिंह के समर्थक दावा कर रहे हैं कि पहले हमला पीयूष प्रियदर्शी के लोगों ने किया था.
ADVERTISEMENT

दुलार चंद यादव का आखिरी वीडियो वायरल
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को मोकामा में जन सुराज के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या ने माहौल गरमा दिया है. इस हत्या के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है और कई तरह से सवाल भी उठ रहे हैं. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनंत सिंह के समर्थक दावा कर रहे हैं कि पीयूष प्रियदर्शी के समर्थकों ने पहले हमला किया था. इस वायरल हो रहे वीडियो में दुलार चंद यादव को भी देखे जाने की बात कही जा रही है जिसमें वे धोती, गंजी और जूते पहने दिखाई दे रहे हैं.